Food Hubs को दिल्ली सरकार देगी नई पहचान, केजरीवाल बोले- 5 साल में 20 लाख युवाओं को देंगे रोजगार

By अंकित सिंह | Jul 24, 2022

देश में बेरोजगारी को गंभीर समस्या बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में जितने भी फूड हब्स हैं, उनको दिल्ली सरकार एक बार फिर से नई पहचान देगी और विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही केजरीवाल ने 5 साल में 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का भी लक्ष्य रखा है। अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में भी कई बेरोजगार युवा है। जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, हमने कई प्रयासों से लगभग 12-13 लाख बच्चों के लिए रोजगार उत्पन्न किए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में रोजगार उत्पन्न करने के लिए मैं और मेरी पूरी सरकार रात दिन मेहनत कर रहे हैं और कई नए आइडिया पर काम कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर यात्रा पर सियासी घमासान, दिल्ली के LG ने रिजेक्ट किया केजरीवाल का दौरा, जानिए वजह

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को फूड कैपिटल ऑफ इंडिया माना जाता है। दिल्ली में हर किस्म का खाना मिलता है। उन्होंने कहा कि वैसे तो दिल्ली फूड कैपिटल ऑफ इंडिया है। लेकिन इस कांसेप्ट को हम और विकसित करना चाहते हैं और आगे लेकर जाना चाहते हैं। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में जितने भी फूड हब्स हैं, उन्हें विकसित किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि फूड सेफ्टी के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर काम किया जाएगा। हम इस बात पर ध्यान देंगे कि फूड सेफ्टी और हाइजीन को लेकर जो भी गाइडलाइन है, उसे हर कोई पालन करें। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के फूड हब्स की ब्रांडिंग भी की जाएगी ताकि देश दुनिया से लोग वहां आ सके। उन्होंने कहा कि फेज वन में हम 2 फुट हब को तैयार करने जा रहे हैं। पहला है मजनू का टीला और दूसरा है चांदनी चौक। 

इसे भी पढ़ें: 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल भी होंगे विवाह में शामिल

दिल्ली सरकार 50 केंद्रों पर अंग्रेजी बोलने का कोर्स शुरू करेगी : केजरीवाल

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान किया था कि दिल्ली सरकार शहर के 50 केंद्रों पर ‘‘अंग्रेजी बोलने का कोर्स’’ शुरू करेगी। केजरीवाल ने कहा किपहले चरण में एक लाख विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में दाखिला दिया जाएगा, जहां प्रशिक्षण देकर उनके अंग्रेजी में संवाद के कौशल में सुधार किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा, ‘‘‘स्पोकन इंग्लिश प्रोग्राम’ के पहले चरण में, हम 50 केंद्रों में यह पाठ्यक्रम शुरू करेंगे जिसमें एक लाख लोगों को दाखिला दिया जाएगा। 12वीं पास 18-35 आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकता है। इस कार्यक्रम से उन्हें नौकरियां मिलने और उनके व्यक्तित्व को निखारने में मदद मिलेगी।’’

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर