दिल्ली सरकार पानी की बर्बादी पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाएगी, जल बोर्ड की 200 टीमें रखेंगी नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बुधवार को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को पानी की बर्बादी पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब दिल्ली में पानी की ‘‘गंभीर कमी’’ हो गई है। जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा पर यमुना नदी से दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ने का आरोप लगाया है। आतिशी ने कहा कि नल से पाइप के जरिये कार धोने, पानी टैंक से पानी के बहते रहने और निर्माण तथा वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए घरेलू पानी के इस्तेमाल पर जुर्माना लगाया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: प्रज्वल को लौटने पर हवाई अड्डे से ही गिरफ्तार किया जाएगा : कर्नाटक के गृह मंत्री

मंत्री ने डीजेबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को पानी की बर्बादी रोकने के लिए उपायों को लागू करने के संबंध में 200 टीम तैनात करने का निर्देश दिया है। ये टीम बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से तैनात होंगी और पानी की बर्बादी करने वालों पर जुर्माना लगाएंगी। टीम निर्माण स्थलों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पानी के अवैध कनेक्शन भी काट देंगी।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा