देशभक्ति बजट के तहत शहर भर में 500 तिरंगे लगाएगी दिल्ली सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार अपने ‘‘देशभक्ति बजट’ के तहत शहर भर में 500 तिरंगे लगाएगी, जिनकी देखभाल के लिए स्वयंसेवक आधारित समितियां बनाई गई हैं। केजरीवाल के मुताबिक, प्रत्येक तिरंगा सम्मान समिति अपने साथ 1,000 युवा स्वयंसेवकों को जोड़ेगी, जो समाज कल्याण से जुड़े कार्यों के लिए प्रतिबद्ध होंगे। त्यागराज स्टेडियम में तिरंगा सम्मान समिति के स्वयंसेवकों को संबोधित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली में पांच सदस्यीय तिरंगा सम्मान समिति संबंधित स्थान पर प्रत्येक तिरंगे की स्थिति पर नजर रखेगी। तिरंगा सम्मान समिति पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को बताएगी कि धूल, तूफान या प्रदूषण के कारण किसी तिरंगे को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा है।’’

प्रमुख खबरें

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।

Tata Electronics Data Leak: हैकर्स का दावा- हमारे पास है Apple-Tesla से जुड़ा 630 GB सीक्रेट डेटा

Julián Álvarez ने Atlético Madrid छोड़ने का किया ऐलान, Barcelona जाने के सपने पर 500 मिलियन यूरो का ब्रेकर