दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन ने दी इफ्तार पार्टी, CM-स्पीकर समेत तमाम BJP नेता हुए शामिल

By अभिनय आकाश | Mar 15, 2025

 दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन और बीजेपी नेता ने कौसर जहां ने होली पर्व के अगले दिन यानी 15 मार्च को अपने आवास पर इफ्तार पार्टी दी।  दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज बहुत खुशी का मौका है कि दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने यहां इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है, मुझे भी इसमें शामिल होने का अवसर मिला है। सभी का मिलना यह संदेश देता है कि यह सरकार दिल्ली में बहुत सामंजस्य के साथ काम करने वाली है।  दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि होली और रमज़ान का महीना भाईचारा और सद्भावना बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय सिनेमा में डेविड वॉर्नर इस फिल्म से कर रहे डेब्यू, पहला लुक आया सामने

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़े, तरक्की करे और इस देश में सबके लिए जगह है। सभी के दिल में जगह है, भारत एक विशाल लोकतंत्र है और इस लोकतंत्र में हम सभी को शांति, प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ना है।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प