दिल्ली: खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र मामले में हरियाणा का युवक हिरासत में, पंजाब में छापेमारी जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2023

दिल्ली में करीब दो महीने पहले एक फ्लाईओवर पर खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र पाए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हरियाणा से एक युवक को हिरासत में लिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि हिरासत में लिए गए युवक को लेकर संदेह है कि उसी ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर दिल्ली एवं देश के अन्य हिस्सों में इस तरह के चित्र उकेरे थे।

पन्नू प्रतिबंधित ‘सिख फॉर जस्टिस’ का प्रमुख है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पंजाब में छापेमारी जारी है। कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर खालिस्तान के समर्थन में और भारत विरोधी नारे लिखे पाए जाने के बाद पुलिस ने 27 सितंबर को एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

प्रमुख खबरें

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उठे सवाल: गावस्कर ने रेफरी और क्यूरेटरों को घेरा, गलतियों पर तंज!

मैदान पर भारत की जीत का जश्न, मगर हरमनप्रीत के चेहरे पर स्लो ओवर रेट की चिंता

सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों से पर्यावरण सुरक्षा पर संकट? पूर्व अधिकारियों ने जताई गहरी चिंता

रूस का यूक्रेन को दो टूक: शांति नहीं तो मिसाइलों का वार, पुतिन की सख्त चेतावनी