दिल्ली दंगा मामले में आरोपी सेल्समैन को HC ने दी जमानत, फर्जी दस्तावेज पर सिम कार्ड बेचने का था आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

नयी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में एक दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी के तत्कालीन सेल्समैन फैजान खान को दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जमानत दे दी। सेल्समैन पर जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र को फर्जी दस्तावेज के आधार पर सिम कार्ड बेचने का आरोप है। अदालत ने कहा कि पुलिस यह दर्शाने में नाकाम रही कि आरोपी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन को आयोजित करने की साजिश का हिस्सा रहा। 

इसे भी पढ़ें: देश में शांति व्यवस्था में खलल डालने की बड़ी साजिश थी दिल्ली दंगा: नित्यानंद राय 

राहत प्रदान करते हुए न्यायमूर्ति सुरेश कैत ने कहा कि जमानत देने के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत प्रतिबंध तत्काल मामले में लागू नहीं होगा क्योंकि जांच एजेंसी ने यह नहीं दिखाया है कि आरोपी सीएए के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए किसी भी साजिश का हिस्सा था। पुलिस ने 29 जुलाई को फैजान को गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ यूएपीए, आईपीसी, शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।

प्रमुख खबरें

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

20 September History: जब अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने ब्रिटिश सेना के सामने किया था सरेंडर

Asian Games Shooting: सोनम, एलावेनिल और विदरसा की तिकड़ी ने 10m एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल