अरविंद केजरीवाल की याचिका पर CBI को दिल्ली HC का नोटिस, 17 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

By अंकित सिंह | Jul 02, 2024

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया। मामले की सुनवाई जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की अध्यक्षता वाली बेंच ने की। कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर जवाब मांगा है। 

इसे भी पढ़ें: BRS नेता के कविता को दिल्ली HC से राहत नहीं, उत्पाद शुल्क नीति मामले में जमानत याचिका खारिज

केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था, जहां वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज संबंधित धन-शोधन मामले में 3 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में थे। सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट के समक्ष दावा किया था कि आप प्रमुख ने जांच में सहयोग नहीं किया और जानबूझकर गोल-मोल जवाब दिए। संघीय एजेंसी ने यह भी आशंका जताई थी कि केजरीवाल गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। 26 जून को केजरीवाल को तीन दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेजते समय, ट्रायल कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने से इनकार कर दिया था। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर