दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की हालत स्थिर: डॉक्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की हालत स्थिर बनी हुई है। एलएनजेपी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी। उपराज्यपाल कार्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे जैन को कल रात स्वास्थ्य खराब होने के बाद लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जैन के पेशाब में कल कीटोन का स्तर ज्यादा मिला था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक जे. सी. पासी ने बताया, ‘‘अस्पताल में भर्ती कराये जाने की बाद उनकी हालत स्थिर है।’’ मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कल रात पुष्टि की कि उनके कैबिनेट मंत्री अस्पताल मे भर्ती हुए हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘स्वास्थ्य खराब होने के चलते सत्येन्द्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और गोपाल राय पिछले आठ दिन से उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरने पर बैठे हैं। वे उपराज्यपाल से आईएएस अधिकारियों को निर्देश देने की मांग कर रहे हैं कि अधिकारी अपनी ‘‘हड़ताल’’ वापस ले लें और घर-घर राशन पहुंचाने की योजना स्वीकार कर लें। जैन मंगलवार से भूख हड़ताल पर हैं। इस कारण शनिवार को उनके रक्त में शर्करा का स्तर गिर गया था। 

 

मंत्री ने एक ट्वीट में अपने स्वास्थ्य रिपोर्ट की प्रति साझा की है। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘मेरी रिपोर्ट। कीटोन बढ़ रहा है और रक्त में शर्करा का स्तर लगातार नीचे है। चार दिन में 3.7 किलोग्राम वजन कम हुआ है। हम दिल्ली के लोगों के लिए लड़ना जारी रखेंगे।

प्रमुख खबरें

प्याज निर्यात से प्रतिबंध हटाने से पहले निर्वाचन आयोग की अनुमति ली गई : सूत्र

रूसी हमले में यूक्रेन का गांव बुरी तरह क्षतिग्रस्त, भागने को मजबूर हुए ग्रामीण

Gurugram में व्हाट्सएप के जरिए देहव्यापार गिरोह चलाने का आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार

Summer Season: ग्रीन टी गर्मियों में आपके मूड और एनर्जी के लेवल को कैसे बढ़ाती है, इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग