Delhi High Court ने सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी की जमानत याचिका खारिज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 200 करोड़ रुपये की उगाही के मामले में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज की जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति डी. के. शर्मा ने पॉलोज के अलावा मामले में आरोपी कमलेश कोठारी और बी. मोहन राज की जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दीं। पॉलोज ने अपनी याचिका में कहा था कि जिन अपराधों के लिए पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनमें से अधिकतर में जमानत दी जा सकती है और दावा किया कि मुख्य आरोपी यानी उनके पति सुकेश चंद्रशेखर के साथ उसका कोई सीधा संबंध नहीं है। उनके वकील ने कहा कि एक महिला होने के नाते पॉलोज जमानत की हकदार हैं।

प्रमुख खबरें

Kim Jong Un ने नौसेना में शामिल किया 5,000 टन वजनी Destroyer Kang Kon

MCD Illegal Building Sealing | सत्य निकेतन हादसे के बाद सख्त एक्शन! MCD ने 4 मंजिल से ऊंची अवैध इमारतों को सील करने का दिया आदेश, लापरवाह अधिकारी होंगे बर्खास्त

Nepal में बाढ़ पीड़ितों के लिए Pakistan ने भेजी 100 टन राहत सामग्री

Amritsar Airport High Alert | अमृतसर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट! रनवे के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स का रूट बदला गया