दिल्ली हाई कोर्ट में अब शनिवार को भी होगी सुनवाई, क्या है वजह? जानें वजह

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में अब से शनिवार को भी अदालत की कार्यवाही जारी रहेगी। दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरुण भारद्वाज के ऑफिस से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, फुल बेंच ने 22 सितंबर, 2025 को आयोजित अपनी बैठक में यह फैसला लिया है कि इस कोर्ट की हरेक बेंच हरेक महीने के एक शनिवार को वर्किंग डे के तौर पर लेगी। इससे पहले हाई कोर्ट में शनिवार को सभी बेच छुट्टी पर रहती थीं। जरूरत लगने पर कुछ जज इस दिन स्पेशल बेंच आयोजित करते थे। चंद रोज पहले ही दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी रजिस्ट्री के कामकाज के समय में भी बदलाव किया था। अब हाई कोर्ट रजिस्ट्री सारे कामकाजी दिनों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक काम करती है।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का फेक न्यूज़ और हेट स्पीच पर डंडा, चुनावी वीडियो मामले में केंद्र, असम सरकार और X को नोटिस।

उच्च न्यायालय ने कहा ये आंकड़े बताते हैं कि मध्यस्थता अभियान एक बड़ी सफलता थी। यह अभियान 1 जुलाई, 2025 से 30 सितंबर, 2025 तक चलाया गया। यह भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सूर्यकांत के मार्गदर्शन में मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति (एमसीपीसी) के सहयोग से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नाल्सा) द्वारा परिकल्पित एक राष्ट्रव्यापी पहल का हिस्सा था।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: दो All-Rounders बाहर, Nasser Hussain ने बताया कैसे खिताब जीतेगी Harmanpreet की सेना

Cricket World Cup 2027 का Schedule तय! Virat Kohli-Rohit Sharma का आखिरी World Cup Mission

Air India हादसे की बरसी पर Gujarat सरकार का संकल्प, त्रासदी की जगह बनेगा Mega Health Centre

India Tour पर Japanese Woman का दर्द, बोलीं- Varanasi में पीछा हुआ, Mumbai में यौन उत्पीड़न