दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ से उसके चुनावों से जुड़ी याचिका पर जवाब मांगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025

दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ से 21 अगस्त को होने वाले उसके चुनावों की अधिसूचना जारी करने वाले परिपत्र पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को जवाब तलब किया।

अदालत ने कहा, “मामले की संवेदनशीलता और पक्षकारों की ओर से जताई तात्कालिकता को देखते हुए, यह निर्देश दिया जाता है कि सुनवाई की अगली तारीख पर याचिका पर अंतिम सुनवाई की जाए। पक्षकारों को निर्देश दिया जाता है कि वे अपनी दलीलें पूरी करें।”

न्यायमूर्ति पुष्करणा ने स्पष्ट किया कि बीएफआई चुनाव “वर्तमान रिट याचिका के परिणाम के अधीन” होंगे। उन्होंने मामले की सुनवाई 18 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी।

एमेच्योर फेडरेशन ने इसके अलावा बीएफआई के एक अगस्त के ईमेल को भी रद्द करने का अनुरोध किया, जिसमें कथित तौर पर बीएफआई के नये नियमों और विनियमों को अधिसूचित किया गया था।

याचिका में अदालत से आग्रह किया गया कि वह बीएफआई के मौजूदा नियमों के अनुरूप चुनाव कराने का आदेश पारित करे और नये मतदान अधिकारी की नियुक्ति पहले ही कर दी जाए। बीएफआई के पिछले पदाधिकारियों का कार्यकाल दो फरवरी को समाप्त हो गया था। चुनाव पहले 28 मार्च को होने थे, लेकिन कई अपीलों और प्रति-अपीलों सहित कानूनी विवादों के कारण प्रक्रिया लटक गई।

प्रमुख खबरें

CM Samrat Choudhary का मास्टरस्ट्रोक! आते ही पलटा Vijay Sinha का फैसला, 224 अधिकारी बहाल

Henrich Klassen ने इन दिग्गजों के क्लब में की एंट्री, आईपीएल में रचा इतिहास

UP Election 2027 से पहले Akhilesh Yadav का मास्टरस्ट्रोक, महिलाओं को 40 हजार, 300 यूनिट बिजली Free का वादा

Bengal Election: केजरीवाल का ममता को फुल सपोर्ट, कहा- दीदी सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहीं, PM Modi हारेंगे