Delhi Hospital Fire । सात नवजात बच्चों की मौत, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, केजरीवाल-भारद्वाज ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

By एकता | May 26, 2024

विवेक विहार के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में शनिवार देर रात लगी भीषण आग में सात नवजात बच्चों की जान चली गयी है। पूर्वी दिल्ली के इस घटनास्थल से बचाए गए अन्य बच्चों को दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने रविवार को घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कल रात 11:32 बजे हमें कॉल मिली कि एक बेबी केयर सेंटर में आग लगी है। हमने शुरू में ही 7 फायर टेंडर भेजे थे। 12 बच्चों को हमने निकाला। बाद में पता लगा कि 6 बच्चों की मृत्यु हो गई है। बताया गया है कि वहां ऑक्सीजन के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिस कारण आग बढ़ गई और बगल के घर में भी चली गई थी। वहां करीब 6 ब्लास्ट हुए हैं, जिससे हमारे फायर फाइटर को भी खतरा था। हमने 2 टीम बनाई जिसमें से एक ने बच्चों को निकाला और दूसरी टीम ने फायर फाइटिंग की।

इसे भी पढ़ें: Cyclone Remal Updates । गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ रेमल, देर रात तक बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने की संभावना

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि फायर डिपार्टमेंट से उनकी बातचीत हुई है। फायर डिपार्टमेंट ने उन्हें बताया है कि शायद शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। ऑक्सीजन सिलिंडर वहां थे, जिनमें ब्लास्ट होने की वजह से आग बढ़ गयी। भारद्वाज ने कहा, 'मैंने स्वास्थ्य सचिव को फोन करने की कोशिश की लेकिन वो फोन नहीं उठा रहे हैं। इसकी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।' बता दें, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने मजिस्ट्रेट को धमकी के मामले में दर्ज की NCR, अज्ञात लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

Shanghai Masters: Rafael Jodar ने Daniil Medvedev को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Kolkata में Durga Puja की भीड़ संभालने को 9 IPS अधिकारी तैनात, 11 सूत्री एडवाइजरी जारी

Russia Sanctions पर 60 दिनों की मोहलत, वैश्विक प्रभाव का अध्ययन करेगा US