दिल्ली एक ऐसा शहर है जिसमें रहने वाले साल भर गर्मी में पानी की कमी, बारिश में जलजमाव, सर्दी में प्रदूषण से परेशान रहते हैं - अरविंदर सिंह लवली

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 09, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार अरविंदर सिंह लवली ने आज एक संयुक्त प्रेसवार्ता कर दिल्ली में मात्र 15 से 20 मिनट की बारिश के कारण हुए जलजमाव पर आम आदमी पार्टी की तैयारियों को लेकर सवाल खड़ा किया और कहा कि दिल्ली के अंदर बारिश ने एक बार फिर से आम आदमी पार्टी सरकार की कमियों को उजागर कर दिया है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के विभिन्न स्थानों से 20 मिनट की बारिश के बाद हुए जलजमाव का वीडियो दिखाते हुए कहा कि दिल्ली में नालों की सफाई के नाम पर दिल्ली सरकार के जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग एवं फ्लड विभाग के साथ दिल्ली नगर निगम में सैकड़ों करोड़ के वारे न्यारे हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मंत्री सुआतिशी एवं महापौर डॉ शैली ओबरॉय जो लगातार अपनी तैयारियों को लेकर दावे कर रही थी आज उन दावों को चंद मिनट की बारिश ने खोखला कर दिया।

सचदेवा ने कहा कि आई.टी.ओ.,  संगम विहार, बुराड़ी, देवली, किशनगंज, चंदरावल, राजेन्द्र नगर, नजफगढ़ जहाँ 28 जून एवं 3 जुलाई को बड़े जलजमाव हुऐ थे वहाँ आज भी कुछ ही मिनटों में जलजमाव हो गया। 

सचदेवा ने कहा है की दिल्ली में नालों की सफाई के नाम पर केवल घोटाले हो रहे हैं और दिल्ली सरकार नालों की सफाई एवं मानसून की तैयारी पर 24 घंटे के अंदर सर्वदलीय बैठक बुलाए या फिर भाजपा के विरोध के लिए तैयार रहे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर ईमानदारी से काम किया गया होता तो आज दिल्ली  की यह स्थिति नहीं होती। 750 नालों में से लगभग 150 नालों की सफाई हुई है लेकिन उनसे निकाली गई गाद उठाई नहीं गई है और इसलिए बारिश के बाद वह गाद फिर से नालों में चली गई है। 

उन्होंने कहा कि पिछली दो बार की बारिशों में लोगों ने अपनी जान गवाई है। यह दिल्ली का दुर्भाग्य है की आज दिल्ली में एक संवेदनहीन मुख्यमंत्री की सरकार है।

वरिष्ठ नेता सरदार अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली एक ऐसा शहर बन चुका है जिसमें रहने वाले साल भर परेशान रहते हैं। गर्मी में पानी की कमी, बारिश में जलजमाव, सर्दी में प्रदूषण से हम परेशान रहते हैं। जितना समय केजरीवाल सरकार की मंत्री सुआतिशी और महापौर ने प्रेस कांफ्रेंसों में लगाया है उतना समय अगर काम में लगाया होता तो शायद आज स्थिति बेहतर हो जाती। 

सरदार लवली ने कहा है कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल के अंदर हैं और यह बार-बार जेल से सरकार चलाने की बात करते रहे हैं लेकिन जनहित के लिए अति महत्वपूर्ण एवं शक्तिशाली फ्लड विभाग की एपेक्स कमिटी जिसके वह चेयरपर्सन हैं उसकी बैठक तक इस वर्ष समय पर  नही की है।

दिल्ली के सभी मंत्रियों के साथ ही वे सभी विधायक जिनके विधानसभा क्षेत्र लो लाइंग एरिया में आते हैं, वे कमेटी के सदस्य होते हैं। यह कमिटी फ्लड एवं मानसून में जलजमाव रोकने पर काम करती है। इसका वृहद कार्य क्षेत्र एवं बजट होता है पर दिल्ली में इसका उपयोग ही नही हो रहा है।

सरदार लवली ने कहा शहर के अंदर जलजमाव ना हो, उसको लेकर इस उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक जनवरी में होनी होती है लेकिन इसकी बैठक इस वर्ष जून के मध्य में हुई है। ऐसे में अगर बैठक ही जून महिने में हो रही है तो फिर जुलाई में जलजमाव के लिए किस प्रकार की तैयारी होगी, यह सोचने का विषय है।

सरदार अरविंदर सिंह लवली ने कहा की केजरीवाल सरकार एक अपराधिक लापरवाही से काम करने वाली सरकार है जो गर्मी की तैयारी के लिए समर एक्शन प्लान नही लाती, मानसून की एपेक्स कमेटी बैठक नही करती और सर्दी के प्रदूषण से बचाने लिए विंटर एक्शन प्लान समय पर नही बनाती।

प्रमुख खबरें

Monaco Grand Prix: 19 साल के Kimi Antonelli ने रचा इतिहास, तोड़ा Lewis Hamilton का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: आखिरी लम्हों में खत्म हुआ सस्पेंस, ईरानी टीम को मिला USA का वीजा

French Open 2026: 19 साल की Mirra Andreeva का बड़ा कमाल, जीता पहला Grand Slam खिताब

Shreyas Iyer को T20 कप्तानी, Sanjay Manjrekar ने उठाए सवाल, Shubman Gill थे पहली पसंद!