पानीपत के पास दिल्ली-कालका शताब्दी में फेंके गए पत्थर, बाल-बाल बचे पंजाब एजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2022

चंडीगढ़।हरियाणा में पानीपत के निकट कुछ अज्ञात लोगों ने शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव किया, जिसके कारण उस सीट की खिड़की के शीशे में दरार आ गई, जिस पर पंजाब के महाधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू बैठे थे। सिद्धू गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ एक मामले में उच्चतम न्यायालय में पेश होने के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि सिद्धू और वकीलों की उनकी टीम बाल-बाल बच गई। महाधिवक्ता ने पंजाब पुलिस प्रमुख से बात की और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। यह घटना मंगलवार शाम को उस समय हुई, जब सिद्धू और उनकी टीम शीर्ष अदालत में पेश होने के एक दिन बाद दिल्ली-चंडीगढ़-कालका शताब्दी ट्रेन से राष्ट्रीय राजधानी से लौट रही थी।

प्रमुख खबरें

KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश

पानी की कमियां और गुस्ताखियां (व्यंग्य)

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं