उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशव पुरम में 20 वर्षीय महिला केयरटेकर की सिर में गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

नयी दिल्ली, 29 जुलाई उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक इमारत की देखभालकर्ता के रूप में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती की बुधवार को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को केशव पुरम के शांति नगर स्थित एक इमारत में एक युवती की हत्या की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान आजादपुर निवासी ज्योति (20) के रूप में हुई है, जो दिन की पाली में इमारत की देखभालकर्ता के रूप में काम करती थी। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी इमारत में रात की पाली में देखभालकर्ता के रूप में काम करने वाले सौरभ नामक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को आशंका है कि किसी व्यक्तिगत मुद्दे पर हुए विवाद के बाद सौरभ ने ज्योति के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि अपराध जांच दल और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को घटनास्थल पर जांच के लिए बुलाया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रोसेस में बड़ी चूक! एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई हाई-लेवल बैठक

Gurugram Hit and Run | गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस की पीड़ित महिला बाइकर सिया का पलटवार, कहा- सहानुभूति का नाटक न करे आरोपी