दिल्ली के उपराज्यपाल ने आप के विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच के आदेश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2025

दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के उन आरोपों की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) से जांच कराने के आदेश दिए जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उसके उम्मीदवारों को प्रलोभन देकर अपने पाले में करने का आरोप लगाया गया था।

केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले पार्टी के 16 उम्मीदवारों को खरीदने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि आप उम्मीदवारों को पाला बदलने पर भाजपा की ओर से मंत्री पद और 15-15 करोड़ रुपये मिलने का प्रस्ताव मिला था।

इसी तरह के आरोप आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अन्य नेताओं ने भी लगाए हैं। उपराज्यपाल को लिखे पत्र में मित्तल ने कहा कि आप नेताओं द्वारा बिना किसी सबूत के आरोप लगाना गंभीर मामला है जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आप नेता ऐसी ‘‘झूठी और भ्रामक सूचना’’ फैलाकर दिल्ली में ‘‘दहशत और अशांति की स्थिति’’ पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हुई, 2498 लोग लापता

Nepal में बाढ़ की भारी तबाही के बीच China पर लगा वीडियो डिलीट करने का आरोप, बड़े अखबारों का दावा सोशल मीडिया से हटाई गयी पोस्ट्स

Kapil Sibal ने Mohan Bhagwat पर साधा निशाना: विदेश में बातें और घर में चुप्पी नहीं चलेगी

Samrat Choudhary ने सम्मानित किए Para Athletes, पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए चेक