CBI ने मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR, उपमुख्यमंत्री के आवास पर जांच अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज

By अनुराग गुप्ता | Aug 19, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया के आवास समेत दिल्ली एनसीआर में 21 स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने कथित आबकारी घोटाले में अपनी एफआईआर में मनीष सिसोदिया समेत 15 आरोपियों का नाम शामिल किया है। जिसमें मनीष सिसोदिया का नाम सबसे ऊपर है।

इन लोगों के नाम FIR में शामिल

मनीष सिसोदिया के पास आबकारी विभाग की भी जिम्मेदारी है। सीबीआई की एफआईआर में मनीष सिसोदिया के अलावा तत्कालीन आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्ण, तत्कालीन उप आबकारी आयुक्त आनंद कुमार तिवारी, सहायक आबकारी आयुक्त पंकज भटनागर, नौ व्यवसायी और दो कंपनियां शामिल हैं। सीबीआई मनीष सिसोदिया के आवास में आबकारी नीति से जुड़े कई अहम दस्तावेज खंगाल रही है। इसके अलावा सीबीआई अधिकारियों ने मनीष सिसोदिया की गाड़ी की भी तलाशी ली।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के ‘एक्साइज’ मंत्री ‘एक्सक्यूज’ मंत्री बन गए हैं: अनुराग ठाकुर 

साजिशें मुझे नहीं तोड़ पाएंगी

सीबीआई की छापेमारी के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि साजिशें मुझे नहीं तोड़ पाएंगी। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नंबर-एक नहीं बन पाया।

प्रमुख खबरें

RBI रेपो रेट वृद्धि से PNB Housing Finance के NIM में मामूली सुधार के आसार

त्योहारी सीजन में Zostel बुकिंग 50 प्रतिशत बढ़ी, हम्पी और ऋषिकेश बने पहली पसंद

भारत के खिलाफ ODI में Finn Allen को मध्यक्रम में उतारेगा New Zealand, कोच Rob Walter ने बताई रणनीति

Jayaprakash Narayan की जयंती पर Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने किया नमन