Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 04, 2026

नयी दिल्ली, चार सितंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में एक डेयरी पर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में 33 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूपेन्द्र उर्फ गुड्डु उर्फ ढोलवाला के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान भूपेंदर उर्फ ​गुड्डू उर्फ ​ढोलवाला, मोनू, दीपक भगत और रवि उर्फ बाबा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला कि यह घटना रोहित और दीपक के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण हुई। पुलिस ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(1) (आपराधिक साजिश) को बाद में प्राथमिकी में जोड़ा गया।

उन्होंने बताया कि भूपेंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

ISRO का SPADEX मिशन पूरा, दोनों सैटेलाइट वायुमंडल में सुरक्षित लौटे

Brent Crude में तेजी से US Dollar के मुकाबले Rupee 12 पैसे फिसलकर 94.93 पर बंद

French Open में PV Sindhu की धमाकेदार जीत, चिउ पिन-चियन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं

SBI ने ग्राहकों का धन सुरक्षित बताया, 3897 खातों के संदिग्ध Data Leak की जांच शुरू