Delhi Mahila Samman Yojana: महिलाओं को 2500 रुपये मिलने वाली योजना के लिए शुरू होने वाला है रजिस्ट्रेशन, इन दस्तावेजों की होगी जरुरत

By रितिका कमठान | Mar 08, 2025

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री द्वारा योजना को मंजूरी दिए जाने का ऐलान करने के बाद इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद वैरिफिकेशन होगा और महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आने लगेंगे। 

 

महिलाओं के पास होने चाहिए ये दस्तावेज

आधार कार्ड

दिल्ली की निवासी होने का प्रमाण पत्र

बीपीएल कार्ड

आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट नंबर

आधार से लिंक मोबाइल नंबर

आय का प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू होता है तो)

इस योजना का लाभ लेने के लिए अगर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है तो जल्दी रजिस्ट्रेशन करवाएं। दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए कोई नया ऐप या पोर्टल लॉन्च नहीं किया है। बता दें कि इस योजना के लॉन्च होने के बाद महिला लाभार्थियों के खाते में पैसे 45 दिनों के बाद आएंगे। 

प्रमुख खबरें

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

20 September History: जब अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने ब्रिटिश सेना के सामने किया था सरेंडर

Asian Games Shooting: सोनम, एलावेनिल और विदरसा की तिकड़ी ने 10m एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल