दिल्ली: वीडियो के जरिए हिंदू देवी-देवताओं के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2025

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं और पुलिसकर्मियों के बारे में अभद्र का इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने कहा, ‘‘पुलिस की एक टीम तुरंत छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास रूबी नर्सरी के समीप पहुंची। इलाके में शिकायतकर्ता रविकांत समेत विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कई सदस्य मौजूद थे।’’

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो दिखाया जिसमें आलम को हिंदू देवी-देवताओं और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अत्यधिक आपत्तिजनक का इस्तेमाल करते हुए देखा गया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद वसंत कुंज (दक्षिण) थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(ए) (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना) और धारा 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, जिसका उद्देश्य किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज किए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Mika Singh ने Diljit Dosanjh पर उठाए सवाल, बोले Border 2 का प्रमोशन क्यों नहीं किया

20 साल पहले क्या हुआ था? CEC Gyanesh Kumar से जुड़े मामले के पुराने रिकॉर्ड फिर तलब

4 October History: साल 1977 में पूर्व PM Indira Gandhi की गिरफ्तारी और रिहाई का दिन

Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch