दिल्ली: चोरी हुई एसयूवी में छूट गए आईपॉड की मदद से चोरी का आरोपी उप्र से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2025

दिल्ली के साउथ पटेल नगर से एक ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) चोरी करने के आरोप में 25-वर्षीय एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अगली सुबह एसयूवी वहां नहीं थी और जांच के दौरान चोरी किए गए वाहन के अंदर रखे ‘एप्पल आईपॉड’ की लोकेशन का पता लगाया गया, जिससे आरोपी की गतिविधियों का पता लगाने में मदद मिली।’’

पुलिस की एक टीम ने निगरानी के जरिये सिकंदराबाद में किराये के एक मकान से अनिल कुमार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान, अधिकारियों ने संबंधित एसयूवी की बिक्री से प्राप्त धन का कुछ अंश (करीब एक लाख रुपये नकद) और ‘एप्पल आईपॉड’ समेत विभिन्न सामान बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, अनिल ने कबूल किया कि उसने चोरी की गई थार को बिहार के सीवान में अपने सहयोगी राजू की मदद से ढाई लाख रुपये में बेच दिया था और राजू अब भी फरार है। जांचकर्ताओं ने बताया कि अनिल आदतन अपराधी है और वह पहले भी दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में चोरी एवं शस्त्र अधिनियम से संबंधित नौ मामलों में शामिल रहा है।

प्रमुख खबरें

Somnath Temple Tour: कैसे पहुंचें, कहां रुकें? जानें Perfect Trip का पूरा Budget और हर जानकारी

PHOTO GALLERY । Cannes 2026 के India Pavilion में Alia Bhatt का जलवा, पारंपरिक साड़ी को दिया Modern गाउन का Twist

ईरान युद्ध के मंडराते खतरे के बीच China पहुंचे Trump, शी जिनपिंग से होगी अहम Summit Meeting

कनाडा-ग्रीनलैंड के बाद अब Venezuela पर Donald Trump की नजर, बनेगा America का 51वां राज्य?