Fire in Taj Express: दिल्ली के सरिता विहार के पास ताज एक्सप्रेस के कोच में लगी भीषण आग

By रेनू तिवारी | Jun 03, 2024

ओखला से तुगलकाबाद ब्लॉक सेक्शन जा रही 2280 ताज एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में आग लगने की बड़ी घटना की खबर मिली है। आग लगने की सूचना मिलने पर एहतियाती कदम उठाए गए और ट्रेन के अन्य डिब्बों को लगेज कंपार्टमेंट से अलग कर दिया गया। दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया, "हमें शाम 4.24 बजे ताज एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में आग लगने की सूचना मिली। आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। समाचार एजेंसी के हवाले से अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

फायर ब्रिगेड की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रेन के कोच से बड़ी-बड़ी लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं।

गोदान एक्सप्रेस में हाल ही में हुई घटना

हाल ही में मुंबई से गोरखपुर जा रही गोदान एक्सप्रेस में भी ऐसी ही घटना हुई। ट्रेन महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन पर पहुँची थी, तभी गोदान (मुंबई एलटीटी-गोरखपुर) एक्सप्रेस की लगेज बोगी में आग लग गई। आग लगने के बाद तुरंत एहतियाती कदम उठाए गए और अन्य डिब्बों को लगेज डिब्बे से अलग कर दिया गया। सौभाग्य से, किसी भी यात्री बोगी में आग नहीं लगी, जिससे संभावित आपदा टल गई। रेलवे के अधिकारी मौके पर मौजूद थे और दमकल कर्मियों ने आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया था।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu पहुंचीं Raipur, Chhattisgarh में दो दिवसीय दौरे की शुरुआत

33,00,00,00,00,000 रुपये की डील, दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर, एलन मस्क अब क्या बड़ा धमाका करने वाले हैं?

H5N1 संक्रमण की पुष्टि के बाद वंडलूर का Arignar Anna प्राणी उद्यान दर्शकों के लिए बंद

55 किलो वजन घटाने वाले Ram Kapoor ने फिटनेस पर की खास बातचीत, Ozempic लेने वालों को दी खास सलाह