Delhi MCD: दिल्ली हाई कोर्ट ने स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव नए सिरे से कराने पर लगाई रोक

By अंकित सिंह | Feb 25, 2023

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एमसीडी की स्थाई समिति के सदस्यों के फिर से चुनाव पर रोक लगा दी है। यह चुनाव 27 फरवरी 2023 को होने वाला था। ऐसे भाजपा के लिए राहत माना जा रहा है। शुक्रवार को एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव के दौरान एक वोट को अवैध घोषित करने के मेयर शैली ओबेरॉय के फैसले के खिलाफ भाजपा की दो पार्षद शिखा रॉय और कमलजीत सहरावत ने दिल्ली एचसी का रुख किया। उपराज्यपाल, मेयर और एमसीडी को हाई कोर्ट से नोटिस किया गया है। हाईकोर्ट ने मतपत्र सुरक्षित रखने के आदेश दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेज सुरक्षित रखे जाएं ऐसा हाईकोर्ट ने कहा है। 

इसे भी पढ़ें: BJP में शामिल हुए AAP पार्षद पवन सहरावत, कहा- एमसीडी हाउस में हंगामा करने के लिए दबाव डाला गया

भाजपा की दिल्ली इकाई ने ट्विटर पर एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें आतिशी ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की महापौर शैली ओबेरॉय की तस्वीर है। पोस्टर के साथ लिखा है, “सदन में मारपीट और तानाशाही करवाने वाली ‘आप’ की ‘खल-नायिका’।” आतिशी की ओर से इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। शुक्रवार को महापौर शैली ओबेरॉय द्वारा नगर निगम की एक प्रमुख समिति के छह सदस्यों के चुनाव में एक मत को ‘अवैध’ घोषित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ‘आप’ के सदस्यों के बीच जमकर हाथापाई हुई और लात-घूंसे चले।

प्रमुख खबरें

लाल गलियारे का अंत: शाह की जीरो टॉलरेंस नीति ने रची सुरक्षा की नई इबारत

America के बेस पर सीरिया की आर्मी का पूरा कब्जा, मिडिल ईस्ट में ये क्या हो गया?

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने Connor Esterhuizen को टॉम बैंटन की जगह टीम में किया शामिल

Sarvepalli Radhakrishnan Death Anniversary: Nehru ने Radhakrishnan को क्यों भेजा था Soviet Union? जानें President बनने तक का पूरा सफर