दिल्ली MCD चुनाव का ऐलान, 4 दिसंबर को होंगे सभी सीटों पर मतदान, 7 को आएंगे नतीजे

By अंकित सिंह | Nov 04, 2022

दिल्ली नगर निगम के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दिल्ली की 250 नगर निगम की सीटों पर 4 दिसंबर को चुनाव होंगे जबकि नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गया है। दिल्ली में 104 सीटें पुरुषों के लिए रिजर्व है जबकि 104 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व है। वहीं, 42 सीट एससी के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली एमसीडी पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। इस बार एमसीडी चुनाव कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच है। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर लगाया करोड़ो रुपए के घोटाले का आरोप, कहा- 65 हजार ऐसे मजदूर, जिनका मोबाइल नम्बर एक ही

दिल्ली एमसीडी चुनाव में प्रदूषण और साफ-सफाई काफी बड़ा मुद्दा है नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। 4 दिसंबर को चुनाव होंगे। वही 7 दिसंबर को मतगणना होगी। वर्तमान की बात करें तो 272 एमसीडी सीटों पर भाजपा 181 के साथ सत्ता में है। आम आदमी पार्टी के पास 48 सीट, कांग्रेस के पास 30 और अन्य के खाते में 11 सीट है। दिल्ली में इस बार एमसीडी का चुनाव ऐसे वक्त में हो रहा है जब हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दोनों ही राज्यों में भाजपा को सत्ता बचाने के लिए एक बड़ी चुनौती है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर