Delhi MCD Elections Exit Polls: दिल्ली में बन रही आप की डबल इंजन की सरकार, झाडू ने किया सफाया

By रितिका कमठान | Dec 05, 2022

शुरुआती रुझान के अनुसार आम आदमी पार्टी इस चुनाव में बढ़त बनाकर उभरी है। आम आदमी पार्टी को 250 में से लगभग 149-171 सीटें मिलती दिख रही है। ये चुनाव काफी खास रहा है क्योंकि परिसीमन के बाद ये पहला निकाय चुनाव हुआ है। इस चुनाव में शुरुआती अनुमान में आम आदमी पार्टी क्लीन स्वीप देते हुए दिख रही है।

42% दिल्लीवासियों ने आप, 34% ने बीजेपी, 11% ने कांग्रेस और 13% वोटरों ने अन्य को वोट किया था। बंगाली समुदाय के 42% वोट आप, 41% बीजेपी, 8% कांग्रेस और 9% अन्य को मिला था। आंकड़ों के मुताबिक 58% साउथ इंडियन ने आप को, 23% ने बीजेपी को, नौ प्रतिशत ने कांग्रेस और 10 % अन्य को दिया गया है। पहाड़ी समुदाय में बीजेपी सबसे ऊपर रही है। 43% पहाड़ी समुदाय ने बीजेपी को, 36% ने आप को, नौ प्रतिशत ने कांग्रेस और 12% अन्य ने दिया है। वहीं अन्य समुदाय में भी आम आदमी पार्टी ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जहां 42% का समर्थन मिला है।

दिल्ली की नगर निगम वार्ड की सीटों पर निगाहें टिकी हुई है। बता दें कि दिल्ली नगर निगम देश भर का सबसे बड़ा नगर निगम है। यहां रविवार को 250 सीटों के लिए शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान हुआ था। इस दौरान जनता ने मतदान कर 1349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद की थी। दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। जानकारी के मुताबिक यहां मतदान कापी कम रहा था। रविवार होने के बाद भी लगभग आधे वोटर ही पोलिंग बूथ तक पहुंचे। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए करीब 50 फीसदी ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

कई दिग्गजों ने डाला था वोट
इन चुनावों में कई दिग्गज नेताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, इमरान हुसैन, कांग्रेस के दिग्गज अजय माकन, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर हर्षवर्धन, सांसद प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा समेत कई नेताओं ने वोट डाला था।

ऐसा था इस बार का चुनाव
बता दें कि पिछले दिल्ली नगर निगम चुनाव में 53 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार दिल्ली एमसीडी चुनाव का सीन पिछले चुनावों से बिल्कुल बदला हुआ रहा है। एक तरफ जहां वर्ष 2012 तक भाजपा और कांग्रेस पार्टी ही निगम चुनाव में मुख्य पार्टियां होती थी। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी ने क्लीन स्वीप कर दिया है।

वर्ष 2012 में ये था आंकड़ा
वर्ष 2012 में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला था। यहां बीजेपी ने 36.74 फीसदी हासिल किए थे जबकि कांग्रेस पार्टी को 30.54 फीसदी वोट मिले थे। वर्ष 2017 में भी भाजपा ने 36.02 फीसदी वोट हासिल किए थे, जबकि आम आदमी पार्टी ने 26.21 फीसदी वोट हासिल किए थे। कांग्रेस पार्टी को आम आदमी पार्टी के आने से काफी नुकसान हुआ था। कांग्रेस 21.21 प्रतिशत वोट मिले थे और पार्टी तीसरे नंबर पर खिसक गई थी।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम