दिल्ली मेट्रो 100% सिटिंग क्षमता के साथ चलेगी लेकिन इन शर्तों पर, जानिए सबकुछ

By निधि अविनाश | Jan 05, 2022

दिल्ली मेट्रो में सवारी करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि, DDMA ने एक नई गाइडलाइन जारी की है जिसके मुताबिक अब 100 फीसदी सीटिंग के साथ मेट्रो का परिचालन होगा। खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी और स्टेशन पर बिना मास्क के यात्रा करने वाली यात्री को मेट्रो के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी। दरअसल, DDMA ने कुछ दिन पहले दिल्ली मेट्रो और सरकारी बसों में यात्रियों के लिए सीटिंग क्षमता 50 फीसदी कर दी थी लेकिन मेट्रो और बस स्टेंड में लोगों की लंबी कतारें होने के कारण DDMA ने नया गाइडलाइन जारी कर दिया। बता दें कि, लंबी लाइन होने के कारण लोगों के बीच आपसी बहस और झगड़े भी होने लग रहे थे जिसको देखते हुए DDMA ने अपना फैसला बदला और सीटिंग क्षमता को एक बार फिर 100% के साथ चलाने का फैसला किया।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक