दिल्ली: लड़की से छेड़छाड़ के विरोध पर नाबालिग ने युवक को चाकू घोंपा, छह पकड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2025

 उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सबोली खड्डा इलाके में लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग ने साथियों के साथ मिलकर युवक को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हर्ष विहार थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया और जांच के बाद तीन आरोपियों - सुल्तान (27), फैजान (19) और सोहेल (19) को गिरफ्तार किया गया तथा तीन किशोरों को भी पकड़ा गया।

पुलिस ने कहा कि हमले में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया और यह पता चला कि नाबालिगों में से एक ने सागर से कहासुनी के बाद हमले के लिए उकसाया था। पुलिस ने बताया कि सुल्तान का उत्तर प्रदेश में आपराधिक इतिहास है, जबकि गिरफ्तार किए गए दो अन्य लोग पहले भी चोरी और जबरन वसूली के मामलों में शामिल रहे हैं। आगे की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!