दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख जफरूल इस्लाम खान ने अपने विवादित पोस्ट के लिए माफी मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरूल इस्लाम खान ने सोशल मीडिया में की गयी अपनी एक विवादित टिप्पणी के लिए शुक्रवार को माफी मांग ली। खान ने कहा कि देश जब एक आपात स्थिति का सामना कर रहा है तो उस समय उनकी ओर से किया गया एक ट्वीट ‘गलत समय पर’ था और ‘असंवेदनशील’ था। खान गत मंगलवार को अपने उस ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए थे जिसमें उन्होंने देश मेंमुसलमानों के कथित उत्पीड़न का दावा किया था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के गाजीपुर मंडी में एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने के नियम की धज्जियां उड़ीं

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे यह अहसास हुआ कि जब देश चिकित्सीय आपातकाल की स्थिति का सामना कर रहा है और एक अदृश्य शत्रु से लड़ रहा है तो ऐसे में मेरा ट्वीट गलत समय पर और असंवेदनशील था। मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिनकी भावनाएं आहत हुई हैं।’’ खान ने 28 अप्रैल के अपने ट्वीट में कुवैत को भारतीय मुसलमानों के साथ खड़ा रहने को लेकर धन्यवाद दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया के एक धड़े ने उनके ट्वीट को तोड़-मरोड़कर पेश किया। खान के मुताबिक उन्होंने एक चैनल को कानूनी नोटिस भी भेजा है। गौरतलब है कि इस मुद्दे पर दिल्ली भाजपा के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से भेंट की थी और खान को पद से हटाने की मांग की थी।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा