महामारी के बीच नगर निगम ने कोरोना मरीजों के लिए स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों के इस्तेमाल का दिया प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के भाजपा शासित नगर निगमों ने दिल्ली सरकार को कोविड-19 रोगियों के लिए 24 हजार से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था के वास्ते अपने स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों के इस्तेमाल का प्रस्ताव दिया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल प्रस्ताव पर सक्रिय प्रतिक्रिया देंगे। दक्षिण, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौरों के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में गुप्ता ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है और महामारी से शहर के लोगों की जान बचाने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार का ऐलान, 31 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल 

उत्तरी दिल्ली के महापौर जयप्रकाश ने कहा कि उत्तरी नगर निगम छह अस्पतालों में 607 बिस्तरों तथा 71 स्कूलों में 6,804 बिस्तरों और 12 सामुदायिक केंद्रों में 634 बिस्तरों का इंतजाम कर रहा है। पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम सामुदायिक केंद्रों में 1,140 और अपने स्कूलों में 3,180 बिस्तरों की व्यवस्था कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला