IRS अफसर की बेटी का Delhi Murder: आरोपी Rahul Meena रिमांड पर, क्या सिर्फ लॉकर थी असली वजह?

By अंकित सिंह | Apr 23, 2026

दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को एक वरिष्ठ भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी 19 वर्षीय घरेलू कामगार राहुल मीना को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका ठकरान ने दिल्ली पुलिस की उस याचिका को स्वीकार कर लिया जिसमें आरोपी से हिरासत में पूछताछ करने का अनुरोध किया गया था। पीड़िता, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की 22 वर्षीय स्नातक और एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की बेटी थी, के साथ बुधवार सुबह दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स स्थित उसके आवास पर कथित तौर पर बलात्कार और हत्या कर दी गई थी।

इसके बाद वह उसे सीढ़ियों से घसीटकर नीचे लाया और दूसरे कमरे में ले गया जहां एक लॉकर रखा था। उसने पीड़िता की उंगलियों का उपयोग करके बायोमेट्रिक लॉक खोलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद आरोपी ने पेंचकस का इस्तेमाल करके लॉकर तोड़ा और नकदी व गहने चुरा लिये। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि इसे औपचारिक इकबालिया बयान नहीं माना जाएगा। दिल्ली पुलिस ने ‘‘जघन्य अपराध’’ की जांच के लिए आरोपी से चार दिन की हिरासत में पूछताछ के लिए रिमांड आवेदन दायर किया था। अभियोजन पक्ष ने कहा कि उसे पीड़िता का मोबाइल फोन ढूंढना होगा, आरोपी के प्रवेश करने और निकलने के रास्ते के बारे में पता करना होगा और यह पता लगाना होगा कि क्या इस अपराध में कोई और भी शामिल था। 

इसे भी पढ़ें: IRS Officer Daughter Murder | अमर कॉलोनी का 'हैवान'! रेप के बाद बेदम हुई बेटी, फिर तिजोरी खोलने के लिए लाश को सीढ़ियों से घसीटा!

अभियोजन पक्ष ने कहा कि हम अलवर में भी उसके (राहुल मीणा के) खिलाफ इसी तरह के एक मामले की जांच कर रहे हैं। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की बुधवार सुबह कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने इस घटना को अंजाम देने से कुछ घंटे पहले राजस्थान के अलवर में भी एक महिला का यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मीणा ने करीब आठ महीने तक आईआरएस अधिकारी के आवास में घरेलू सहायक के तौर पर काम किया था और तकरीबन डेढ़ महीने पहले उसे काम से निकाल दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Nagpur में Chlorine Gas का रिसाव होने से कई लोग अस्पताल में भर्ती, NDRF तैनात

Explained India-China Border Dispute | सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम! NSA डोभाल की बीजिंग यात्रा क्यों है भारत-चीन संबंधों के लिए अहम?

FTA पर नए समझौतों से जुड़ेगा 15 हजार अरब डॉलर का बाजार, बोले Piyush Goyal

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत