राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में एशियाई शेरनी महागौरी ने तीन शावकों को दिया जन्म

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 10, 2026

नयी दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान से एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। यहां एशियाई शेरनी महागौरी ने तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है। उद्यान प्रशासन इस जन्म को एक बड़ी कामयाबी के रूप में देख रहा है, क्योंकि यह लगातार दूसरी बार है जब शेरनी महागौरी ने सफलतापूर्वक शावकों को जन्म दिया है। पिछले वर्ष महागौरी ने पांच शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से दो जीवित बचे थे।

निदेशक ने बताया कि नन्हे शावकों के शुरुआती विकास के लिए शांत और बिना किसी व्यवधान वाला वातावरण तैयार किया गया है। पशु चिकित्सकों और पशु देखभाल कर्मचारियों की एक विशेष टीम चौबीसों घंटे सीसीटीवी कैमरों और नियमित निरीक्षण के माध्यम से मां और शावकों के स्वास्थ्य पर बारीक नजर रख रही है।

महागौरी और महेश्वर की इस जोड़ी ने इससे पहले 27 अप्रैल, 2025 को दो स्वस्थ शावकों कार्तिक और कर्णी को जन्म दिया था।

कुमार ने बताया कि महागौरी वर्ष 2009 के बाद राष्ट्रीय प्राणी उद्यान की पहली ऐसी शेरनी बन गई है, जिसने बच्चों को जन्म देने के महज लगभग एक साल के भीतर दोबारा गर्भधारण किया। उद्यान के हालिया प्रजनन इतिहास में इस घटना को बेहद दुर्लभ माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने Bihar में महिला पुलिसकर्मियों को 4700 दोपहिया वाहन सौंपे

US Inflation: जुलाई में 3.7% पर अटकी महंगाई दर, Fed के Interest Rates बढ़ाने की संभावना ने बढ़ाई हलचल

Nepal Flood: CM Yogi ने महराजगंज और कुशीनगर प्रशासन को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

MMDR Act के खिलाफ Supreme Court जाएगी झारखंड सरकार, 14,000 करोड़ राजस्व नुकसान का दावा