Luxury घरों की बिक्री के मामलों में Delhi-NCR नंबर 1, मुंबई से लेकर बेंगलुरु में बिके इतने घर

By रितिका कमठान | Apr 16, 2025

भारत के शीर्ष सात शहरों में अब लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट की बिक्री में इजाफा देखने को मिल रहा है। वर्ष 2025 में जनवरी से मार्च के दौरान सालाना आधार पर लग्जरी घरों की बिक्री में 28 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। रियल एस्टेट कंसल्टेंट सीबीआरआई साउथ एशिया ने ये रिपोर्ट जारी की है।

वर्ष 2025 में जनवरी से मार्च के दौरान कुल 190 लग्जरी घर बेचे गए है। इस दौरान 2024 में 20 यूनिट्स ही बिके थे। वहीं कोलकाता और चेन्नई की कुल लग्जरी सेगमेंट की हिस्सेदारी पांच फीसदी की है। रिपोर्ट की मानें तो हाई एंड सेगमेंट की कुल बिक्री में हिस्सेदारी 27 फीसदी और मिड एंड सेगमेंट में हिस्सेदारी 25 फीसदी की है।

 

घरों की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी

रिपोर्ट में कहा गया कि बढ़ती आय, बढ़ती जीवनशैली और फ्यूचर रेडी लिविंग स्पेस की बढ़ती मांग को देखते हुए अब लग्जरी और हाईएंड सेगमेंट में घरों की बिक्री में तेजी देखने को मिल रही है। रिपोर्ट में भारतीय आवासीय बाजार 2025 में स्थिर रहने का अनुमान जताया गया है। 

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में AICC प्रभारी Kumari Shelja का कड़ा संदेश, चुनाव लड़ना है तो पद छोड़ो!

भारत-UK Trade Deal पर ब्रिटिश हाई कमिश्नर Lindy Cameron बोलीं- ये अब तक का सबसे तेज़ समझौता

PM Svanidhi Credit Card: 30000 की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड कैसे बनेगा, यहां जानें पूरा प्रोसेस

US स्टार Pulisic की वापसी तय! Australia मैच से पहले Adams ने किया फिटनेस पर खुलासा