Delhi NCR Weather Update: आज बादल, कल आंधी-बारिश; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2026

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि यह पिछले दिन से 1.8 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सुबह नौ बजे तक बारिश नहीं हुई, लेकिन दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है। विभाग ने रविवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश, गरज, चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, मार्च में असामान्य मौसम का यह दौर उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभों से जुड़ा है।

प्रमुख खबरें

हवा में अटकीं 161 यात्रियों की सांसें, Delhi में IndiGo Flight की Emergency Landing, बड़ा हादसा टला

यदि आप क्रेडिट कार्ड्स धारक हैं तो 1 अप्रैल 2026 से होने वाले 5 महत्वपूर्ण बदलावों को समझिए

Delhi-NCR को दूसरी हवाई ताकत, PM Modi ने किया Jewar Airport का शुभारंभ, IGI से घटेगा दबाव, जानें इसकी खासियत

केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी पर भड़की नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी, बताया राजनीतिक प्रतिशोध