By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2020
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कहा कि दिल्ली को विज्ञापन नहीं, विकास चाहिए। नड्डा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली में घर घर जाकर केजरीवाल सरकार का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने दिल्ली में पार्टी के संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया।
इसे भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार नहीं चाहती कि दिल्ली वालों को मिले आवास योजना का लाभ: हरदीप पुरी
भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के सह प्रभारी संजय मयूख ने बताया कि ये बैठकें पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने तथा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिये की जा रही हैं। गौरतलब है कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिये 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होगी।