Delhi Nursery Admission: कल खत्म होगा लाखों पेरेंट्स का इंतजार, जारी होगी 2nd Merit List

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 08, 2026

कल यानी 9 फरवरी 2026 को शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार की ओर से राज्य के स्कूलों में नर्सरी, केजी व कक्षा 1 में एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट जारी करेंगे। मेरिट लिस्ट लॉटरी सिस्टम माध्यम में जारी होगी। जिन भी पेरेंट्स ने अपने बच्चों के एडमिशन के लिए आवेदन किया था वे मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से DoE की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर विजिट कर चेक कर पाएंगे।

इन डेट्स में स्कूल में जाकर समस्या कर करवा सकते हैं निदान

आपको बता दें कि, दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद माता पिता को इससे कोई आपत्ति होगी या कोई समस्या या प्रश्न होगा, तो वे 10 से 16 फरवरी 2026 तक स्कूल में संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

कब से एडमिशन शुरु होगा?

जब दूसरे चरण की एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी और यदि सीट खाली रहती हैं, तो ऐसी परिस्थिति में एडमिशन के लिए अगली सूची 5 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। दिल्ली स्कूल नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया के लिए आखिरी तिथि 19 मार्च 2026 निर्धारित है।

एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

यदि आप अपने बच्चे के लिए दिल्ली नर्सरी एडमिशन कराना चाहते हैं, तो पहले इसकी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सबसे जरुरी दस्तावेज में माता-पिता या बच्चे का मूल निवास प्रमाण पत्र/पेरेंट्स में से किसी एक का वोटर आईडी कार्ड/ पेरेंट्स में किसी एक के नाम पर जारी राशन कार्ड जिसमें बच्चे की उपस्थिति भी हो/ / पासपोर्ट/ बिजली बिल/ टेलीफोन आदि का बिल/ माता- पिता का आधार कार्ड/ UID कार्ड आदि होना जरुरी है।

परीक्षा से जुड़ी संबंधित डिटेल के लिए अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें या फिर आप स्कूल में जाकर जानकारी पा सकते हैं। एडमिशन संबंधित अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी स्कूल की या शिक्षा निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या स्कूल में जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

महंगे Recharge से राहत! BSNL के Yearly Plans बने पहली पसंद, पाएं 365 दिन तक Daily Data.

Air India पर दोहरी मार! महंगा Fuel और Pakistan का बंद एयरस्पेस, रोजाना 100 उड़ानें हुईं कम।

West Bengal में Suvendu Govt का Action, Annapurna Bhandar के लिए होगी Lakshmi Bhandar लाभार्थियों की जांच

NEET Scam 2024: एक एजेंसी, दो Exam, अलग सिस्टम क्यों? NTA की पेन-पेपर वाली जिद पर उठे सवाल