Delhi: पीएम मोदी के खिलाफ लगाए आपत्तिजनक पोस्टर, 100 FIR दर्ज, कांग्रेस ने ऐसे कसा तंज

By अंकित सिंह | Mar 22, 2023

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टर्स को लेकर दिल्ली पुलिस में कम से कम 100 मामले भी दर्ज किए हैं। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में दीवारों और खंभों पर पोस्टर चिपकाए गए हैं। इन पोस्टर्स पर लिखा है 'मोदी हटाओ-देश बचाओ'। इस मामले को लेकर प्रिंटिंग प्रेस एक्ट और प्रॉपर्टी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुए हैं। खबर के मुताबिक कुछ पोस्टर्स हटाए गए हैं। वहीं कुछ पोस्टर सीज किए गए हैं। साथ ही साथ इस मामले में कई गिरफ्तारी भी हुई है। एक खुलासे के मुताबिक दिल्ली में ऐसे 50000 पोस्टर्स लगाने की योजना थी। दिल्ली पुलिस ने लगभग दो हजार के करीब पोस्टर्स सड़क के किनारे लगे दीवारों से उतारे हैं। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण, भारत के बगैर चीन की ताकत कम नहीं कर सकता अमेरिका, US का अखबार क्यों हुआ हिन्दुस्तान का मुरीद?

विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि पुलिस ने अब तक 114 मामले दर्ज किए हैं और इन छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जब वे विभिन्न इलाकों में आप के कार्यालयों में पोस्टर पहुंचा रहे थे। पाठक ने कहा कि ई-पोस्टरों पर 35 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि अन्य 79 पैम्फलेट और विभिन्न प्रिंटिंग प्रेसों द्वारा प्रसारित पोस्टरों पर दर्ज किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा