'दिल्ली एक बार फिर शिक्षा माफिया के चंगुल में फंस गई है', न‍िजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर भड़के केजरीवाल

By अंकित सिंह | Apr 12, 2025

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में कई निजी स्कूलों में कथित फीस वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा प्रणाली पूरी तरह से भाजपा सरकार के तहत माफियाओं के चंगुल में फंस गई है। हाल ही में फीस वृद्धि को लेकर स्कूलों में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली के लोग फिर से पूरी तरह शिक्षा माफिया की जकड़ में है। शिक्षा माफिया की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि हमारे बच्चों के साथ बदसलूकी करें? क्योंकि नेता और मंत्री इनकी जेब में हैं, जैसे हमारी सरकार के पहले होते थे।"

इसे भी पढ़ें: Atishi का आरोप, मनमानी फीस बढ़ोतरी कर लोगों को लूट रहे हैं निजी स्कूल, रेखा गुप्ता को लिखा पत्र

इससे पहले दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को कहा कि मनमाने ढंग से शुल्क (फीस) बढ़ाने वाले निजी विद्यालयों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। सूद ने पिछली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर अपने कार्यकाल के दौरान कुछ विद्यालयों द्वारा फीस बढ़ाने के मामले पर आंखें मूंदकर बैठे रहने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार की गई है और प्रत्येक का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सूद ने संवाददाताओं से कहा, “दिल्ली के 1,677 निजी विद्यालयों में से 335 सरकारी जमीन पर संचालित हैं और वे दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम 1973 के तहत आते हैं। इसलिए फीस बढ़ाने के लिए सरकार की मंजूरी की आवश्यकता है, केवल 114 स्कूल इस शर्त से मुक्त हैं।”

प्रमुख खबरें

Semiconductor में उभरते भारत को Cyber और रणनीतिक जोखिमों से रहना होगा सतर्क: Ashwini Vaishnaw

पत्रकार Payal Mehta का मुंबई में 46 वर्ष की आयु में निधन

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव