लाल किला धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने सतर्क रहने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2025

लाल किला के निकट हुए विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत पुलिस को जानकारी देने का आग्रह किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कदम किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में जागरुकता अभियान का हिस्सा है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने गश्त बढ़ा दी है और लोगों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए सूचनाएं जारी की जा रही हैं। सभी अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि सभी जिलों में, खासकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कड़ी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त चौकियां तैनात की गई हैं और राष्ट्रीय राजधानी के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर वाहनों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इसका उद्देश्य न केवल सुरक्षा बढ़ाना है, बल्कि नागरिकों को आश्वस्त करना और सतर्कता बनाए रखने में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना भी है।

प्रमुख खबरें

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।