Delhi Police ने अफीम तस्करी में भगोड़े पहलवान अमित श्योराण को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 20, 2026

दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में भगोड़ा घोषित किए गए राष्ट्रीय स्तर के एक पहलवान को गिरफ्तार किया है। उसे 2023 में झारखंड में भगोड़ा घोषित किया गया था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उसने श्योराण और एक अन्य आरोपी रंजीत का नाम लिया। पुलिस ने कहा कि दोनों को पहले दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद झारखंड में एक अलग मामला दर्ज किया गया था। श्योराण को छह दिसंबर, 2023 को एक अदालत ने भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था।

अपराध शाखा की एक टीम ने उसकी तलाश शुरू की और रानीबाग-पीतमपुरा इलाके में उसकी गतिविधियों का पता लगाया। अधिकारी ने कहा, मंगलवार को उनकी टीम को पता चला कि श्योराण मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास आएगा। एक टीम ने जाल बिछाया और मामले की जांच कर रहे झारखंड पुलिस अधिकारियों की सहायता से उसे रात करीब 10 बजे पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान, श्योराण ने पुलिस को बताया कि उसने 14 साल की उम्र में कुश्ती शुरू की और राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पुलिस ने बताया कि उसने 2013 में कन्याकुमारी में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया था। उसने खुलासा किया कि वह रंजीत के संपर्क में आया, जिसने उसे रांची में अफीम तस्करों से मिलवाया।

पुलिस के अनुसार, श्योराण बाद में रांची गया, अफीम खरीदी और इसे हरियाणा और दिल्ली में पहलवानों को बेचा। पुलिस ने कहा कि श्योराण छह आपराधिक मामलों में शामिल है, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी और एनडीपीएस के मामले शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Noida कारोबारी से 1.13 करोड़ की Cyber Fraud, शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा

Jaipur Police ने महेश की हत्या के आरोप में पत्नी कविता और प्रेमी गणेश को गिरफ्तार किया

NASA Swift telescope को उच्च कक्षा में भेजने का प्रयास बंद, इस साल पृथ्वी पर गिरेगी

Amit Shah ममल्लापुरम में Southern Zonal Council बैठक की करेंगे अध्यक्षता