Delhi: भाई बनकर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाला भगोड़ा Arun Dabas रोहतक से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 17, 2026

भाई बनकर भरोसा जीतने के बाद महिला को नशीला पदार्थ देकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी 37 वर्षीय व्यक्ति को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अरुण डबास उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि एक ही जाति से होने के कारण बिट्टू ने भाई बनकर महिला का भरोसा जीता। पुलिस ने बताया कि दोनों का आपस में कोई जैविक संबंध नहीं था और महिला भी उसे भाई की तरह मानती थी। शिकायत के अनुसार, पिछले साल डबास ने महिला को नशीला पदार्थ दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और इसके बाद आरोपी ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया तथा उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लिए।

पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी ने इन तस्वीरों और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला से पैसे ऐंठने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और उसे 16 नवंबर को रोहतक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले के सिलसिले में पटेल नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में अदालत में पेश नहीं होने पर स्थानीय अदालत ने 13 अगस्त को डबास को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान डबास ने हत्या, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और कारागार अधिनियम से जुड़े अन्य आपराधिक मामलों में भी अपनी कथित संलिप्तता का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, उसके आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पूर्व में गुरुग्राम, झज्जर, करनाल और सोहना में दर्ज मामलों में शामिल रहा है।

प्रमुख खबरें

SAFF Championship फाइनल में Pakistan को 2-1 से मात देकर India ने लगातार तीसरी बार जीता खिताब

IPL 2027 Auction से पहले Rajasthan Royals ने 9 खिलाड़ी रिलीज किए, Mohammed Shami की एंट्री

Iran ने Bahrain में अमेरिकी रडार केंद्र को बनाया निशाना, कई Drone हमले दागे

Vinicius Junior की हैट्रिक से Brazil ने Singapore को 7-0 से हराया