Delhi के Rohini में बुजुर्ग की हत्या कर लूटपाट, शिक्षिका भांजी समेत तीन गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026

नयी दिल्ली, दो सितंबर दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक घर में लूटपाट और 60 वर्षीय बुजुर्ग की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में मृतक की भांजी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान बुराड़ी निवासी सिमरन तनेजा (23), चिराग (22) और पारस (19) के रूप में हुई है जबकि उनका एक साथी फरार है।

वह दिल की बीमारी से पीड़ित भी थे। डीसीपी ने बताया कि घटनास्थल की जांच, एफएसएल और अपराध टीम के निरीक्षण से पता चला कि मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे तीन व्यक्ति घर में घुसे थे, जबकि उनका एक साथी बाहर निगरानी कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले 30 अगस्त को इलाके की रेकी की थी।

पुलिस ने बताया कि घर से लगभग 1.5 लाख रुपये नकद और सोने के कुछ गहने लूटे गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 70 हजार रुपये नकद और चोरी के कुछ गहने बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में दक्षिण रोहिणी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), (हत्या) 309(4)(लूट) और 3(5)(साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि एक आरोपी हिमांशु फरार है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश से जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

तीसरे Test से पहले बीमार हुए Babar Azam, क्या Pakistan की कप्तानी पर संकट?

Disha Salian CBI Investigation | 6 साल बाद बॉम्बे HC ने दिया CBI जांच का आदेश, आखिर पिता ने कैसे जीती लंबी कानूनी जंग?

तुम हमें यूं भुला न पाओगे...कुवैत-जॉर्डन-बहरीन पर ईरान का भीषण अटैक, ट्रंप करेंगे परमाणु हमला?

SCO ने Lahore को 2026-27 के लिए पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी बनाया