Delhi Police ने दबोचीं Dating App से बुजुर्ग को फंसाकर 1.30 लाख रुपये ठगने वाली दो युवतियां

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 19, 2026

दिल्ली पुलिस ने ‘डेटिंग ऐप’ के जरिए 67 वर्षीयव्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर उनका मोबाइल फोन चोरी करने और 1.30 लाख रुपये ठगने के आरोप में दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी ज्योत्स्ना (26) और उसकी सहयोगी मानसी (21) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खातों से यूपीआई के जरिए 1.30 लाख रुपये अपने खातों में स्थानांतरित कर लिए, जिनमें से 90,000 रुपये एटीएम से निकाल लिए गए। अधिकारी ने बताया कि सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपी महिलाओं ने चोरी किए गए मोबाइल फोन को नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई को पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर ई-प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इसके बाद जिले की साइबर थाने की टीम ने बैंक खातों के लेनदेन, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर जांच की तथा सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवतियां एटीएम से पैसे निकालते हुए देखी गईं। पुलिस के अनुसार, तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिलाओं के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में