दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, काला-जठेड़ी-लॉरेंस गिरोह के पांच शूटर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2022

नयी दिल्ली। काला जठेड़ी-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के पांच व्यक्तियों को एक रियल एस्टेट कंपनी के मालिक पर कथित तौर पर गोली चलाने और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी सुनील कुमार मेघवाल (23) और चंद्रभान नायक (22), हरियाणा निवासी दीपक कश्यप (25) और दिल्ली निवासी दीपक (26) और कृष्ण गोपाल कश्यप (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि जेल में बंद गैंगस्टर काला जठेड़ी-लॉरेंस बिश्नोई के तीन हथियारबंद शूटर बुधवार को उत्तम नगर के मोहन गार्डन इलाके स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी के कार्यालय में घुस गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तीनों ने मालिक को पर्चियां दीं, उसके पैरों पर गोलियां चलाईं और फरार हो गए।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया