13 साल से फरार हत्या के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

नयी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में लगभग 13 साल पहले एक व्यक्ति की हत्या कर फरार हुए 34 वर्षीय आरोपी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मामला 2009 में दर्ज किया गया था और संदीप उर्फ रिंकू इस मामले में चौथा आरोपी है, जिसे गिरफ्तार किया गया। तिलक नगर क्षेत्र में नवंबर 2009 में एक व्यक्ति का शव डीडीए बाजार के पास पाया गया था।

इसे भी पढ़ें: दबंगों ने दलित लड़की को स्कूल जाने से रोका, रास्ता रोक कर छींन ली किताबें, विरोध करने पर परिवार को लाठी से पीटा

पुलिस उपायुक्त (अपराध) विचित्र वीर ने मंगलवार को कहा, “हत्या का मामला दर्ज किया गया था और जांच के दौरान तीन आरोपियों- सन्नी, राहुल और संजय को गिरफ्तार कर लिया गया।” अधिकारी ने कहा की चौथा आरोपी संदीप फरार था और उसे 2010 में भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। डीसीपी ने कहा कि पिछले एक साल से मामले के जांच अधिकारी आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर विकास नगर में आधी रात को अभियान चलाया गया और संदीप को गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing