Delhi Police ने मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना गिरोह के शूटर को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिणपूर्व दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज के पास मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना गिरोह के एक संदिग्ध शार्पशूटर को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान अंबेडकर नगर निवासी एहसान अली के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उसका साथी नीरज भागने में सफल रहा। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने कहा, दो फरवरी को हमें सूचना मिली थी कि नीरज बवाना गिरोह के दो शार्पशूटर फरीदाबाद से करणी सिंह शूटिंग रेंज में आने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: भ्रूण में कोई असामान्यता नहीं है, गर्भपात की इजाजत नहीं दी जा सकती, दिल्ली न्यायालय ने की याचिका खारिज

अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चेतावनी के तौर पर हवा में गोली चलाई। पुलिस ने बताया कि जब अली ने दूसरी गोली चलाने का प्रयास किया तो एक पुलिसकर्मी ने उसके पैर में गोली मारी, जिससे वह संतुलन खोकर गिर गया। देव ने कहा, पुलिस दल ने तभी उसे धर-दबोचा और उसकी पहचान एहसान अली के रूप में हुई। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अली के पैर पर मामूली चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया, अली ने खुलासा किया कि वह नीरज बवाना गिरोह से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दूसरे व्यक्ति को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir के Kupwara में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LoC पर हुई गोलीबारी

Surya Puja और स्नान दान से दूर होगा दोष, Tula Sankranti पर करें ये उपाय

UP में Zero Tolerance नीति से दुष्ट शक्तियों का हुआ दमन, CM Yogi बोले- बना भयमुक्त माहौल

हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं हैं, सत्ता परिवर्तन लोकतांत्रिक तरीके से होगा, तिरंगा मार्च रोकने पर केंद्र पर भड़के अभिनेता प्रकाश राज