दिल्ली पुलिस ने आवासीय परियोजना घोटाले में निजी कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2025

दिल्ली पुलिस ने राजस्थान में एक आवासीय परियोजना के नाम पर 30 से अधिक निवेशकों से करीब 2.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक निजी अवसंरचना कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया, “शर्मा और उसके सहयोगियों ने जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर चंदवाजी में बिग बुल आशियाना नाम से एक आवासीय परियोजना का ‘प्री-लॉन्च’ किया और निवेशकों को भारी मुनाफा व निश्चित रूप से प्लॉट देने का झांसा दिया।”

पुलिस के अनुसार, करोड़ों रुपये इकट्ठा करने के बाद आरोपी ने अपना दफ्तर बंद कर दिया और फरार हो गया। वह लगातार दफ्तर का पता बदलता रहा ताकि निवेशकों और कानून प्रवर्तन से बचा रह सके।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली, जयपुर और नोएडा में शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात से संबंधित कई प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें जयपुर के पनियाला थाना, नोएडा के सेक्टर-20 थाना और दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना की प्राथमिकियां शामिल हैं।

शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य पीड़ितों की पहचान और पैसे की लेन-देन की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Annu Projects IPO को अंतिम दिन 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 2 सितंबर को होगी लिस्टिंग

Jammu Kashmir ने 2035 तक Hydropower क्षमता 11,000 मेगावाट करने का रखा लक्ष्य

B Nagendra ने पार्टी हित में दिया इस्तीफा, Karnataka के सीएम ने की पुष्टि

National Conference सांसद Ruhullah Mehdi ने Article 370 पर फारूक अब्दुल्ला से मांगा जवाब