Delhi Police ने पकड़े फर्जी CBI अफसर, उगाही करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

दिल्ली पुलिस ने सीबीआई अधिकारी बनकर फर्जी छापे मारकर लोगों से पैसे या कीमती सामान ऐंठने के आरोप में राष्ट्रीय राजधानी और मुंबई में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में बार और रेस्तरां की एक पूर्व गायिका, एक पूर्व बैंक कर्मी और होटल चलाने वाली एक महिला शामिल है। रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शशांक जायसवाल ने बताया कि आरोपी 11 अगस्त को दिल्ली के प्रशांत विहार स्थित एक घर पर काले कपड़ों में पहुंचे थे और उन्होंने कथित तौर पर फर्जी सीबीआई पहचान पत्र दिखाकर एक कारोबारी और उनकी मां को छापेमारी की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 11 अगस्त को रात 10 बजे हुई जब कारोबारी प्रथम अग्रवाल और उनकी मां प्रशांत विहार स्थित अपने घर पर थे। तभी छह पुरुषों और दो महिलाओं सहित लगभग आठ लोगों का एक समूह उनके आवास पर पहुंचा और खुद का परिचय सीबीआई अधिकारी के तौर पर दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर पहचान पत्र दिखाए और कहा कि वे छापेमारी करने आए हैं।

जब अग्रवाल और उनकी मां ने उनसे तलाशी वारंट दिखाने को कहा तो इन लोगों ने उन्हें डराया-धमकाया। डीसीपी ने बताया कि जब पड़ोसियों ने हस्तक्षेप किया तो उन्होंने दावा किया कि अग्रवाल के पिता को एक नोटिस जारी किया गया है और यह कहकर चले गए कि वे इसे अपनी गाड़ी से निकाल कर लाते हैं। इसके बाद परिवार ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

जायसवाल ने कहा कि अग्रवाल के पिता के मोबाइल फोन पर सीबीआई का एक फर्जी नोटिस भी भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि 19 अगस्त को प्रशांत विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि आसिफा पहले राजेंद्र प्लेस में एक होटल चलाती थी जो नुकसान होने के बाद बंद हो गया था।

डीसीपी ने कहा, लगभग आठ महीने पहले, वह एक पारिवारिक विवाह समारोह में कुलदीप शर्मा से मिली थी जहां उसने और पूजा ने खुद को सीबीआई से जुड़ा हुआ बताया था। बैंकिंग से जुड़े काम के सिलसिले में कुलदीप शिकायतकर्ता के संपर्क में आया था। उसने आसिफा और पूजा को शिकायतकर्ता, उसके आवास और वहां नकदी या कीमती सामान संभावित रूप से होने की जानकारी दी थी।” पूजा ने कथित तौर पर फर्जी छापेमारी के लिए लोगों की व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने बताया कि उसने अपने बहनोई चंदर प्रकाश शर्मा से संपर्क किया और उससे ऐसे लोगों का इंतजाम करने को कहा जो सीबीआई कर्मी बनकर पेश आ सकें। पुलिस ने बताया कि चंदर अपने साथ शुभम, राजवीर, नितिन और अन्य सहयोगियों को लेकर आया जिनमें दो सिख पुरुष भी शामिल थे जिनकी पहचान की पुष्टि की जा रही है। पुलिस ने कहा कि चंदर के पास से सीबीआई के ‘लोगो’ वाले कपड़े बरामद किए गए हैं, जबकि मोबाइल फोन में फर्जी पहचान पत्रों की तस्वीरें मिली हैं।

अधिकारी ने बताया कि शुभम, राजवीर और नितिन ने पुलिस को बताया कि फर्जी छापेमारी में शामिल होने के लिए चंदर ने उनसे संपर्क किया था और उन्हें चंदर और आसिफा ने पैसे दिए थे। पुलिस ने बताया कि आठ मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं जिनमें फर्जी पहचान पत्रों की तस्वीरों के साथ-साथ समूह के सदस्यों की सरकारी अधिकारियों की पोशाक में तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। डीसीपी ने बताया कि जब्त किए गए फोन से बरामद वीडियो से संकेत मिलता है कि समूह के सदस्यों ने न केवल सीबीआई अधिकारियों बल्कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अन्य सरकारी एजेंसियों के कर्मियों के रूप में भी दिल्ली और मुंबई में कई छापेमारी की होंगी।

प्रमुख खबरें

India vs New Zealand series squad | टेस्ट और दो अलग-अलग वनडे स्क्वॉड घोषित, रवींद्र जडेजा वनडे से बाहर, आकाश दीप की वापसी

Himachal Pradesh: शिमला के रामपुर में महसूस हुए Earthquake के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज

Tamil Nadu Heavy Rainfall Alert | तमिलनाडु में कुदरत का कहर! IMD ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, चेन्नई समेत पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी

CJP Connaught Place Tiranga March | दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अभिजीत दिपके प्रिवेंटिव डिटेंशन में, रिहाई के बाद भड़कीं AISA प्रमुख नेहा बोरा