Delhi Police ने ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 3.71 करोड़ कैश और स्मैक के साथ 10 गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 14, 2026

नयी दिल्ली 14 सितंबर दक्षिण पूर्वी दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 1.3 किलोग्राम स्मैक और 3.71 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। दक्षिण रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस ने इस बाबत एक महिला सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया था और उनसे पूछताछ के आधार पर चार महीने तक जांच की गई तथा इस दौरान मुख्य आपूर्तिकर्ता सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले की अन्य कड़ियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Jagdish Chandra Barma Basunia का दावा, 17 बागी TMC सांसद BJP में होंगे शामिल, सहयोगियों ने नकारा

जंतर-मंतर हमला मामला: Delhi Court ने Swatantra Bhardwaj की जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित

Iran ने दबोच लिया ट्रंप का जासूस, अमेरिका में सन्नाटा, IRGC की हिम्मत से दुनिया हैरान

INDIA गठबंधन के तीन साल पूरे, 14 सदस्यीय समन्वय समिति हुई निष्क्रिय