सोशल मीडिया पर दोस्ती कर वेबकैम चैट से करता था गंदी रिकॉर्डिंग, कई लड़कियों को बनाया अपना शिकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद वीडियो कॉल से अपने शिकारों को फांसता था तथा निजी वेबकैम चैट की रिकार्डिंग से उन्हें ब्लैकमेल करता था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान समयदीन (28) और मुनफेद (28) के रूप में हुई है और दोनों राजस्थान के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस गिरोह के चार सदस्यों को पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किया था जिन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि उनके गिरोह के सरगना समयदीन और मुनफेद हैं। उन्होंने बताया कि यह गिरोह अबतक 200 से अधिक लोगों को ठगकर उनसे पैसे ऐंठ चुका है।

प्रमुख खबरें

Oil and Gas क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, Samudra Manthan योजना से घटेगी Import Dependence

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी