बवाना में एलपीजी सिलेंडरों की भारी जमाखोरी का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने 75 सिलेंडर जब्त किए, एक गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Apr 03, 2026

पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट के बीच, दिल्ली पुलिस ने राजधानी के बवाना इलाके में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में अनिल (50) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से कुल 75 सिलेंडर बरामद किए हैं। अधिकारी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण और परिवहन की गुप्त सूचना मिलने के बाद आरोपी को पकड़ा गया।

अधिकारी ने कहा, पूछताछ के दौरान आरोपी सिलेंडरों से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज, लाइसेंस, परमिट, स्टॉक रजिस्टर या स्वामित्व का प्रमाण पेश नहीं कर सका। पूछताछ में अनिल ने खुलासा किया कि पास के परिसरों में और भी सिलेंडर रखे हुए हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने इलाके की एक फैक्ट्री के पास दो कमरों और लोहे के एक शेड पर छापा मारा।

अधिकारी ने बताया, वहां से 48 अतिरिक्त सिलेंडर बरामद किए गए, जिससे कुल जब्ती 75 हो गई है। सिलेंडरों को बिना किसी सुरक्षा उपाय या कानूनी अनुमति के रखा गया था, जिससे गंभीर खतरा हो सकता था। 

होर्मुज़ संकट और एलपीजी की किल्लत

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब भारत में एलपीजी आपूर्ति को लेकर दबाव बना हुआ है। अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष के कारण होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के माध्यम से समुद्री आपूर्ति मार्ग बाधित हो गए हैं। इस रणनीतिक मार्ग के बंद होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर भारत में एलपीजी की उपलब्धता पर पड़ा है। इसी संकट का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व सिलेंडरों की जमाखोरी और ऊंचे दामों पर कालाबाजारी करने की कोशिश कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Dantewada में सुरक्षाबलों ने पकड़ा माओवादियों का छिपाया गया हथियारों और BGL का बड़ा जखीरा

पहाड़ों की राजनीति लेने लगी करवट! Uttarakhand Congress में छिड़ी महाभारत और Harish Rawat के तेवर पार्टी को नुकसान के स्पष्ट संदेश दे रहे हैं

Shivraj Singh Chouhan को थमाई झूठी स्क्रिप्ट, YSRCP ने Proddatur कार्यक्रम पर TDP को घेरा

डर, रहस्य और सीरियल किलर का खौफ, अक्टूबर में आ रही हैं ये 4 दमदार फिल्में-सीरीज